Advertisement

Central Employee DA Update 2025: कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, जुलाई 2025 में कितना बढ़ेगा DA? जानें नया अपडेट

Central Employee DA Update 2025: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम खबर है। जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया था, जिससे कुल डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया। इसका लाभ कर्मचारियों को एरियर सहित अप्रैल की सैलरी में मिलेगा, जो मई 2025 में जारी की जाएगी।

जुलाई 2025 में DA में कितनी बढ़ोतरी होगी?

हर साल केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में डीए/डीआर की दरों में संशोधन करती है। यह संशोधन AICPI इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आधार पर किया जाता है, जो हर 6 महीने में (जनवरी-जून, जुलाई-दिसंबर) अपडेट होता है।
अभी तक जनवरी और फरवरी 2025 के आंकड़े आए हैं जिनके आधार पर इंडेक्स 142.8 पर स्थिर है। अब मार्च से जून तक के आंकड़ों का इंतजार है, जिसके बाद जुलाई 2025 में DA में होने वाली वृद्धि तय होगी।

क्या इस बार सिर्फ 2% या उससे कम बढ़ेगा DA?

जनवरी 2025 में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई थी, जो पिछले 78 महीनों में सबसे कम रही है। आमतौर पर DA में 3-4% की वृद्धि होती है।

Also Read:
RATION CARD DECREASE RATION CARD DECREASE: हरियाणा में फर्जी राशन कार्डधारकों पर होगी सख्त कार्रवाई, सरकार की बड़ी तैयारी

जनवरी 2025 में AICPI इंडेक्स 143.2 था, लेकिन फरवरी में गिरकर 142.8 पर आ गया। इसके अलावा, खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में घटकर 3.34% पर पहुंच गई, जो बीते 5 वर्षों का सबसे न्यूनतम स्तर है।
अगर अगले चार महीनों में इंडेक्स में कोई बड़ा उछाल नहीं आता, तो जुलाई 2025 में DA में 2% से भी कम वृद्धि हो सकती है।

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

DA की गणना के लिए सरकार एक फॉर्मूला अपनाती है:
7वां वेतन आयोग DA% = [(AICPI-IW का औसत – 261.42)/261.42 × 100]

उदाहरण
अगर पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत 392.83 है, तो
DA% = (392.83 – 261.42)/261.42 × 100 = 50.28%
इस हिसाब से सरकार DA को 50% (दशमलव के बाद की संख्या को छोड़कर) तक बढ़ा सकती है।

Also Read:
ATM Charge Hike: ATM चार्ज में बढ़ोतरी, 1 मई से लागू हुआ नया नियम, जानिए कितनी महंगी हो गई कैश निकासी

क्या जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार

  • अगर DA 50% या उससे अधिक हो गया, तो उसे मूल वेतन में मर्ज किया जा सकता है।
  • AICPI इंडेक्स (जनवरी-जून 2026) के आधार पर नया DA तय होगा।
  • फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 तक हो सकता है, जिससे वेतन में 30-40% तक की बढ़ोतरी संभव है।
  • इससे न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये तक हो सकता है।

निष्कर्ष

DA Hike जुलाई 2025 में कितना होगा, इसका फैसला पूरी तरह AICPI के आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेगा। यदि आने वाले महीनों में इंडेक्स स्थिर या गिरावट पर रहता है, तो कर्मचारियों को मामूली बढ़ोतरी ही मिल सकती है। वहीं, 8वें वेतन आयोग की संभावनाएं भी केंद्र कर्मचारियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकती हैं।

Also Read:
Widow Pension Yojana Widow Pension Yojana में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किए सख्त आदेश

Leave a Comment

Whatsapp Group